
आंबेडकर जयंती पर रिपब्लिकन पार्टी का सामाजिक उपक्रम, अल्पाहार व पौध वितरण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: पुणे,महाराष्ट्र
पुणे: भारतरत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पुणे स्टेशन स्थित डॉ. आंबेडकर प्रतिमा परिसर में अल्पाहार वितरण एवं पौध वितरण का सामाजिक उपक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस पहल के माध्यम से सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, महापौर मंजुषा नागपुरे, उपमहापौर परशुराम वाडेकर, विधायक बापूसाहेब पठारे, सभागृह नेता गणेश बिडकर, रिपब्लिकन पार्टी के शहराध्यक्ष संजय सोनवणे, प्रदेश सचिव बाळासाहेब जानराव, प्रदेश उपाध्यक्ष हुलगेश चलवादी, सरचिटणीस महिपाल वाघमारे, श्याम सदाफुले, नगरसेविका हिमाली कांबळे, नगरसेवक नीलेश अल्हाट, जयदेव रधवे, निलेश रोकडे, चिंतामण जगताप, सनाबी शेख, हर्षदा गायकवाड, मंगल रासगे, शोभा झेंढे, हनुमंत गायकवाड, मिलिंद चलवादी, अजय थोरात, सुनिल जाधव, बुद्धिशा रंधवे, शशिकांत मोरे, शांतीनाथ चव्हाण सहित अनेक पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान नागरिकों को अल्पाहार वितरित किया गया तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पौधों का वितरण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने डॉ. आंबेडकर के विचारों को अपनाने और समाज में समानता व जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी रही और पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।



