दिल्लीविजनेस

विनफास्ट ने लॉन्च किया नया वीएफ एमपीवी 7, भारतीय उपभोक्ताओं के लिए स्पेशियस इलेक्ट्रिक सैवन-सीटर

विनफास्ट ने लॉन्च किया नया वीएफ एमपीवी 7, भारतीय उपभोक्ताओं के लिए स्पेशियस इलेक्ट्रिक सैवन-सीटर

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान: नई दिल्ली

नई दिल्ली,: ग्लोबल इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता विनफास्ट की सब्सिडरी विनफास्ट ऑटो इंडिया ने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए नए वीएफ एमपीवी 7 का लॉन्च किया है। वीएफ एमपीवी 7- एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक, सैवन-सीटर, मल्टी-परपज़ वाहन है, जिसे भारतीय उपभोक्ताओं की स्पेस एवं बहुमुखी उपयोगिता जैसी ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। यह एक साल के भीतर विनफास्ट का तीसरा प्रोडक्ट लॉन्च है, जो भारत के तेज़ी से विकसित होते ईवी मार्केट में अपना फुटप्रिन्ट बढ़ाने की कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

 

भारत में कई पीढ़ी वाले परिवार वाहन में स्पेस को सबसे ज़्यादा महत्व देते हैं, उनकी इसी ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए वीएफ एमपीवी 7 में थिएटर-स्टाइल सीटिंग लेआउट और तीसरी पंक्ति में काफी जगह दी गई है, जिससे यात्री राइड के दौरान सहज महसूस करते हैं। 2840 एमएम व्हीलबेस के साथ, 1240 लीटर तक का स्टोरेज- रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ें और लगेज रखने के लिए पर्याप्त जगह देता है, और एक बड़े परिवार की ज़रूरतां को आसानी से पूरा करता है।

60.13 kWh लिथियम-आयन बैटरी पूरी तरह से चार्ज (एआरएआई सर्टिफाईड) होने के बाद 517 किलोमीटर की रेंज देती है। वहीं फास्ट चार्जिंग के चलते यह बैटरी मात्र 30 मिनट में 10 से 70 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। फ्रंट-व्हील ड्राइव से 150 kW और 280 Nm का टोर्क देते हुए यह 10 सैकण्ड से भी कम समय में 0-100 km/h की रफ़्तार पकड़ लेता है। एक्सटीरियर डिज़ाइन की बात करें तो ऑल-एलईडी लाइटिंग, इसे बाहर और भीतर से प्रीमियम लुक देती है।

इसके अलावा वीएफ एमपीवी 7 व्यापक पैकेज के साथ आता है, जिसमें 3 साल की फ्री मेंटेनेन्स, 10 साल की बैटरी वारंटी, 7 साल की व्हीकल वारंटी, 5 साल की सस्पेंशन वारंटी, 7 साल की पेंट वारंटी और 7 साल का रोड-साईड असिस्टेन्स शामिल है। ऐसे में यह अपने सेगमेन्ट में उपभोक्ताओं के लिए सर्वश्रेष्ठ पैकेज लेकर आता है।

इस अवसर पर श्री तपन घोष, सीईओ, विनफास्ट इंडिया ने कहा, ‘‘नया वीएफ एमपीवी 7 भारत के लिए विनफास्ट का तीसरा प्रोडक्ट है, यह बड़े परिवारों के लिए सबसे अनुकूल है। यह परिवार के हर सदस्य को पर्याप्त जगह देकर लम्बी दूरी की यात्रा को भी आरामदायक बना देता है। इसके इंटेलीजेन्ट फीचर्स हर ड्राइव को सहज बनाते हैं। वीएफ एमपीवी 7 के साथ हम एक नए सेगमेन्ट में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन खास बात यह है कि हम भारत के लिए अपनी प्रतिबद्धता का विस्तार कर रहे हैं।’’

 

km/h की रफ्तार

o 140 km/h की टॉप स्पीड

o कई तरह के ड्राइव और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग मोड

o क्रीप मोड

सुरक्षाः

o ABS, EBD, BA

o ESC, TCS

o 4 एयरबैग

o हिल स्टार्ट असिस्ट

o रोल ओवर मिटिगेशन

o एमरजेंसी सिग्नल सिस्टम

o सभी डिस्क ब्रेक

o इंटीग्रेटेड डायनामिक ब्रेक

एक्सटीरियर कलर्स- जैट ब्लैक/ इन्फीनिटी ब्लैक/ मूनलिट ओशीन/ ज़ेनिथ ग्रे/ सोलर रूबी/ इंटरोस्पेक्टिव ब्राउन इंटीरियर- ड्यूल टोन ब्राउन और ब्लैक इंटीरियर/ स्पोर्टी ब्लैक इंटीरियर

वीएफ एमपीवी 7, विनफास्ट इंडिया की बढ़ती प्रोडक्ट रेंज में वीएफ 6 और वीएफ 7 के साथ शामिल हो गया है। तमिलनाडु के थूथुकुडी में विनफास्ट की फ़ैक्टरी असेंबल किए गए ये वाहन भारत में, भारत के लिए बनाए जाते हैं।

 

अपनी प्रोडक्ट रेंज के विस्तार के साथ, विनफास्ट देश भर में अपने रीटेल और सर्विस नेटवर्क के विकास को भी तेज़ कर रही है। 2025 के अंत

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button