कमिश्नर के मार्गदर्शन में ऑपरेशन निखार की बड़ी उपलब्धि
बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में संभाग के 108 छात्रों ने बनाया स्थान कमिश्नर ने दी बधाई
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा, मध्य प्रदेश
रीवा मध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा संचालित हाई स्कूल/हायर सेकण्डरी परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये। कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद के मार्गदर्शन में संभागान्तर्गत रीवा, सतना, एवं सीधी के हाई स्कूल एवं हायर सेण्डरी के परीक्षा परिणाम में गत वर्ष की तुलना में वृद्धि दर्ज की गई। कमिश्नर के मार्गदर्शन में संचालित आपरेशन निखार के सफल क्रियान्वयन से प्रदेश की मेरिट सूची में 108 छात्र-छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया गया। गत वर्ष संभाग के 66 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रादेशिक मेरिट सूची में स्थान बनाया गया था। आपरेशन निखार का उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि एवं प्रदेश की प्रावीण्य सूची में संभाग की अधिक से अधिक सहभागिता थी। जिसमें संभागान्तर्गत विभाग के कर्मचारियों ने कमिश्नर के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की। कमिश्नर बीएस जामोद ने प्रादेशिक प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले सभी छात्र-छात्राओं, उनके पालकों एवं शैक्षणिक स्टाफ को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

