प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

उपार्जन केन्द्रों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें – कलेक्टर

समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने की समीक्षा

उपार्जन केन्द्रों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें – कलेक्टर

समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने की समीक्षा

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज, मध्यप्रदेश 

मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार जैन ने गेहूँ उपार्जन में अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रो में समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी एसडीएम को उपार्जन केन्द्रों की सूची रखने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत आने वाली समस्याओं को सहकारी बैंक, मार्कफेड एवं कृषि विभाग आपसी समन्वय से निराकृत करें। उन्होंने जनगणना 2027 की पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी तहसीलदार व एसडीएम को निर्देशित किया कि कर्मचारियों के बैच बनाकर प्रशिक्षण दिलाने का कार्य गंभीरता से पूर्ण करें। जनगणना के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य समय में संपादित किया जाएगा।

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा के दौरान ऊर्जा विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एव उपभोक्ता संरक्षण विभाग,गृह विभाग ,पंचायत एव ग्रामीण विभाग को लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और संवर्धन के लिए 30जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएं। जल संरक्षण के कार्यों, जल जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा अभियान की हर गतिविधि की प्रतिदिन रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज करें। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जल संरक्षणके अधूरे कार्यों को पूरा कराकर पूर्णता प्रमाण पत्र पोर्टल में अपलोड कराएं। वन मण्डलाधिकारी वृक्षारोपण की तैयारी के साथ-साथ वन्य जीवों के पेयजल के लिए जल संरचनाओं का निर्माण कराएं।

कलेक्टर ने ई-केवाईसी और समग्र आईडी के कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान जनपद पंचायत नईगढ़ी, हनुमना और मऊगंज को गति लाने के निर्देश दिए। एचपीव्ही टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुये कलेक्टर ने टीकाकरण कार्य में गति लाकर शीघ्र लक्ष्य पूरा करने के लिए बीएमओ को निर्देशित किया । उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति कराएं। सभी छात्रावासों में रह रही 14 और 15 वर्ष की किशोरियों को भी एचपीवी टीका अनिवार्य रूप से लगवाएं। उन्होंने कार्यपालन यंत्री पीएचई तथा सभी सीएमओ को पेयजल की आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। बंद हैण्डपंपों को चालू कराने के लिए अभियान चलाकर। पेयजल की आपूर्ति के लिए हैण्डपंपों में राइजर पाइप लगाने तथा सिंगल फेज पंप लगाने के कार्य तत्काल कराने के निर्देश दिये। बैठक में अपर कलेक्टर पीके पांडेय,एसडीएम मऊगंज एपी द्विवेदी,सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button