प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जनगणना का प्रशिक्षण आरंभ

जनगणना का प्रशिक्षण आरंभ

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज, मध्यप्रदेश 

मऊगंज . जनगणना 2027 के अंतर्गत भवन सूचीकरण एवं जनगणना कार्य को संपादित करने हेतु प्रगणको एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नईगढ़ी तहसील के ठाकुर सोमेश्वर सिंह शासकीय महाविद्यालय नईगढ़ी में हुआ। प्रशिक्षण में 46 प्रतिभागियों ने सहभागिता की जिसमें फील्ड ट्रेनर के रूप में डॉ. कृष्ण चंद्र मिश्रा एवं डॉ. अभिषेक कुमार द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला स्तर से प्रशिक्षण का निरीक्षण जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार पांडे एवं राम सागर शुक्ला द्वारा किया गया। अपर कलेक्टर ने सभी प्रतिभागियों को निष्ठापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करके अच्छी तरह से कार्य को संपादित करने का मार्गदर्शन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button