प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

अपराध नियंत्रण के लिए जिलेभर में सघन वाहन जांच अभियान

अपराध नियंत्रण के लिए जिलेभर में सघन वाहन जांच अभियान

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: सीतामढ़ी,  बिहार 

पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर वाहनों की जांच की जा रही है।

पुलिस द्वारा वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही बिना कागजात, नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं संदिग्ध पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जांच अभियान में सहयोग करें और यातायात नियमों का पालन करते हुए आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button