
पुणे इंटरनेशनल स्कूल का CBSE 10वीं परिणाम 100%,अर्श, देवांशू और सोहा बने टॉपर
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान : पुणे,महाराष्ट्र
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित शैक्षणिक सत्र 2025-2026 की कक्षा 10वीं परीक्षा में पुणे इंटरनेशनल स्कूल एंड जूनियर कॉलेज ने शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय का परिणाम इस वर्ष 100 प्रतिशत रहा।
विद्यालय के छात्र अर्श चौहान ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं देवांशू चौधरी ने 93.80 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा सोहा दादापुरे ने 93.60 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने कौशल और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के चलते विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता की सर्वत्र सराहना हो रही है।
पुणे इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर को साबित किया है। पिछले कई वर्षों से विद्यालय 95 प्रतिशत से अधिक परिणाम देने में सफल रहा है और इस वर्ष भी 100 प्रतिशत परिणाम की परंपरा को कायम रखा है।
चलवादी शिक्षण संस्था के अध्यक्ष डॉ. हुलगेश चलवादी एवं उपाध्यक्ष एडवोकेट रेणुका चलवादी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि माध्यमिक विभाग के शिक्षकों की मेहनत और समर्पण के कारण ही यह सफलता संभव हो सकी है।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता स्वप्निल शिर्के, प्राचार्य स्मिता लोंढे, व्यवस्थापिका सायली शिंदे, उप-प्राचार्य जयश्री कदम, बीना कदम, ज्योति सचदेव, अश्विनी मोहिते तथा माध्यमिक विभाग के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने सफल विद्यार्थियों का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



