मध्य प्रदेशरीवा

आज 15 सितंबर को 267 टीकाकरण केन्द्रों में लगेगी कोविड वैक्सीन

रीवा (MP): मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा ने बताया कि कोविड-19 के तहत कोरोना वायरस को समाप्त करने के उद्देश्य से आज 15 सितंबर को जिले के विकासखण्डों में स्थित 267 टीकाकरण केन्द्रों में 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रीवा शहरी क्षेत्र में स्थिति 13 टीकाकरण केन्द्रों में कोविड का टीका लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि विकासखण्ड गंगेव के 30 टीकाकरण केन्द्रों में, जवा के 37 टीकाकरण केन्द्रों में, त्योंथर के 16 टीकाकरण केन्द्रों में, नईगढ़ी के 24 टीकाकरण केन्द्रों में कोविड वैक्सीन का टीका लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीन का टीकाकरण करने के लिए विकासखण्ड हनुमना में 21 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं। विकासखण्ड सिरमौर में 35 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं। मऊगंज में 21 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा ने बताया कि विकासखण्ड गोविंदगढ़ में 27 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं। इसी प्रकार विकासखण्ड रायपुर कर्चुलियान में 43 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं।

उन्होंने बताया कि ये टीकाकरण केन्द्र ग्राम पंचायत मुख्यालय में एवं ग्राम स्तर में बनाये गये हैं। सभी 18 से अधिक आयु वर्ग के व्यक्ति प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज का टीकाकरण कराकर अपने को कोविड से सुरक्षित कर ले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button