
इटावा में दिवंगत पुलिसकर्मी के परिजनों को 72 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा,उत्तर प्रदेश
इटावा, : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा आज पुलिस लाइन में कार्यरत रहे दिवंगत अनुचर अनिल कुमार पाण्डेय के परिजनों को 72 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।
यह चेक स्वर्गीय अनिल कुमार पाण्डेय की पत्नी एवं माता को सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि अनिल कुमार पाण्डेय पुलिस लाइन इटावा में अनुचर के पद पर तैनात थे और 23 मार्च 2024 को एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था।
यह आर्थिक सहायता उत्तर प्रदेश पुलिस और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच हुए समझौते (एमओयू) के तहत प्रदान की गई है। इस योजना के अंतर्गत ड्यूटी के दौरान या अन्य कारणों से दिवंगत हुए पुलिस कर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और विभाग की ओर से संवेदना व्यक्त की।

