
रीवा( MP):रीवा जिले में 14 सितम्बर को 5.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक 40.3 मि.मी. वर्षा हनुमना तहसील में दर्ज की गई। जिले में एक जून से अब तक 889.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस संबंध में अधीक्षक भू-अभिलेख जीपी सोनी ने बताया कि जिले में एक जून से अब तक तहसील रीवा हुजूर में 921.8 मि.मी., रायपुर कर्चुलियान में 669 मि.मी., गुढ़ में 1007 मि.मी., सिरमौर में 681.6 मि.मी., त्योंथर में 899 मि.मी., मऊगंज में 875.2 मि.मी., हनुमना में 1371.7 मि.मी., सेमरिया में 851 मि.मी., मनगवां में 739 मि.मी., जवा में 1000.4 मि.मी. तथा नईगढ़ी तहसील में 770 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 833.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। रीवा जिले की वार्षिक औसत वर्षा 1044.6 मि.मी. है।
