मध्य प्रदेशरीवा

क्षय रोगियों के घर-घर सर्वे का प्रशिक्षण संपन्न

रीवा( MP):राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले को 2025 तक क्षय रोग से पूरी तरह से मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। क्षय रोग से पीडि़तों की जांच एवं उपचार के लिये घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जायेगा। सर्वेक्षण के लिये तैनात स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा ने कहा कि हर घर जाकर पुराने क्षय रोगियों तथा दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी से पीडि़त रोगियों की पहचान करें।

डायबिटीज से पीडि़त व्यक्तियों में भी क्षय रोग की आशंका रहती है। सर्वे के दौरान डायबिटीज से पीडि़त रोगियों की भी जांच अवश्य करें। इसी तरह पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती होने वाले कई कुपोषित बच्चों में भी क्षय रोग का प्रकोप होता है। इन बच्चों की जांच करके इन्हें समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध करायें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि क्षय रोगियों के सर्वेक्षण के लिये सभी तैनात कर्मचारियों को इस संबंध में बिन्दुवार जानकारी दी गई है। सर्वेक्षण के दौरान हर घर में जाकर क्षय रोग से पीडि़तों की सूची तैयार करें। क्षय रोगियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने के लिये लगातार प्रेरित करें। कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने सर्वेक्षण के लिये निर्धारित विकासखण्डवार लक्ष्यों तथा इनकी पूर्ति के संबंध में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button