पूणेमहाराष्ट्रराजनीति

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान: अध्यक्ष पद हेतु कार्यकर्ताओं की राय ली गई

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान: अध्यक्ष पद हेतु कार्यकर्ताओं की राय ली गई

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: पुणे,महाराष्ट्र 

पुणे। संगठन सृजन अभियान के तहत पुणे शहर को पूर्व और पश्चिम दो भागों में विभाजित कर जिला कांग्रेस कमिटियों के अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं की राय ली जा रही है। इस क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (AICC) के पर्यवेक्षक एवं हिमाचल प्रदेश के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने 17 व 18 अप्रैल को विधानसभा क्षेत्रवार बैठकों का आयोजन कर विभिन्न स्तरों के कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

वहीं, ब्लॉक कांग्रेस कमिटियों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर भी प्रक्रिया जारी है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पर्यवेक्षक भा.ई. नगराळे (उपाध्यक्ष) और सूर्यकांत पाटील (सरचिटणीस) ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनके सुझाव प्राप्त किए।

जिन कार्यकर्ताओं से अब तक मुलाकात नहीं हो सकी है, उनके लिए 19 अप्रैल को कांग्रेस भवन, शिवाजीनगर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मिलने का समय निर्धारित किया गया है। यह जानकारी महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button