28वीं वाहिनी पीएसी इटावा में लेखन सामग्री खरीद हेतु टेंडर आमंत्रित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, : सेनानायक 28वीं वाहिनी पीएसी, अनिरुद्ध कुमार ने जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लेखन सामग्री की खरीद हेतु टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।
जारी सूचना के अनुसार, टेंडर 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:00 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। प्राप्त टेंडरों को उसी दिन दोपहर 3:00 बजे खोला जाएगा। टेंडर फॉर्म की फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है।
टेंडर में प्रस्तुत की गई दरें टेंडर खुलने की तिथि से लेकर 31 मार्च 2027 तक मान्य रहेंगी। सभी दरें शुद्ध रूप से दी जानी चाहिए और इसमें सामग्री को 28वीं वाहिनी पीएसी, इटावा के भंडार तक पहुंचाने का खर्च शामिल होना चाहिए।
निर्देशों के अनुसार, दरें मैट्रिक प्रणाली में ही दी जाएं तथा गिनती वाली वस्तुओं की दर प्रति दर्जन के हिसाब से अंकित की जाए। दरों में किसी प्रकार की ओवरराइटिंग या संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
फर्मों को अपनी सभी शर्तें स्पष्ट रूप से लिखनी होंगी। साथ ही यदि सूचीबद्ध वस्तुओं में से कोई भी पीजीएस या उत्तर प्रदेश सरकार के रेट कॉन्ट्रैक्ट में शामिल है, तो उसका विवरण, कॉन्ट्रैक्ट संख्या और तिथि भी अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी।
कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि टेंडर को स्वीकार या अस्वीकार करने के कारण बताने के लिए बाध्य नहीं होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी टेंडर पर विचार नहीं किया जाएगा।


