सीतामढ़ीप्रशासनबिहार

सीतामढ़ी समाहरणालय में PMEGP, PMFME एवं पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रगति की समीक्षा

सीतामढ़ी समाहरणालय में PMEGP, PMFME एवं पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रगति की समीक्षा

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी, बिहार 

 

सीतामढ़ी में आज दिनांक 22.04.2026 को जिला समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), पी०एम० विश्वकर्मा योजना की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। उक्त योजना पर अपर समाहर्ता द्वारा बारी-बारी से सभी बैंक अधिकारियों से योजनाओं की अद्यतन प्रगति के बारे में वार्तालाप की गई एवं निदेशित किया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पी०एम०एफ०एम०ई योजना में अचूक रूप से शत प्रतिशत ऋण की स्वीकृति एवं भुगतान करना सुनिश्चित करें। सभी बैंकर्स को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना प्रशिक्षण प्राप्त लाभुकों को बैंक में लंबित ऋण आवेदनों को त्वरित गति से ऋण स्वीकृति एवं भुगतान करने हेतु निदेशित किया। समीक्षात्मक बैठक के साथ साथ उद्योग संवाद का आयोजन किया गया। उक्त उद्योग संवाद का उदेश्य जिले में औद्योगिक विकास को गति देना स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं को सुनना तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना। उद्योग संवाद के दौरान अपर समाहर्ता द्वारा उद्यमियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनके द्वारा उठाए गए सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निदेशित किया गया। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन उद्योगो के अनुकूल वातावरण सृजित करने के लिए प्रतिबध है जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सके। बैंक में औद्योगिक निवेश, रोजगार, ऋण सुविधा, प्रशिक्षण भूमि उपलब्धता आधारभूत संरचना तथा विभागीय समन्वय से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उद्यमी संवाद में वरीय उप समाहर्ता बैंकिग, जिला उद्योग के महाप्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, डी०डी०एम० नाबार्ड, डी०पी०एम० जीविका, क्षेत्रिय प्रबंधक बियाडा, जिला उद्योग केन्द्र के पदाधिकारी, विभिन्न विभाग के प्रतिनिधि एवं जिला के उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button