
63वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस तैराकी, वाटर पोलो एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता-2026 का उद्घाटन समारोह सकुशल सम्पन्न।
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: इटावा ,उत्तर प्रदेश
रिजर्व पुलिस लाइन्स, इटावा में कानपुर जोन कानपुर की 63वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस तैराकी, वाटर पोलो एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता-2026 का उद्घाटन समारोह सकुशल सम्पन्न।
क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में पुरुष 400 मीटर एवं महिला 100 मीटर दौड़ के परिणाम घोषित, जनपद इटावा के खिलाडियों ने हासिल किया प्रथम स्थान।*
इटावा जनपद में आज दिनांक 22.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, इटावा में कानपुर जोन कानपुर की 63वीं अन्तरजनपदीय पुलिस तैराकी, वाटर पोलो एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता-2026 का उद्घाटन समारोह *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव* द्वारा विधिवत रूप से सम्पन्न कराया गया।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार सर्वप्रथम विभिन्न जनपदों से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउण्ड में एकत्रित होकर मार्च पास्ट किया गया तथा मुख्य अतिथि महोदय को सलामी दी गयी। तत्पश्चात खिलाड़ियों द्वारा खेल भावना की शपथ ग्रहण की गयी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महोदय का औपचारिक स्वागत करते हुए कैप एवं रजिस्टर प्रदान किया गया तथा आयोजन समिति एवं टीम प्रबंधकों से परिचय प्राप्त किया गया।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि महोदय द्वारा मंच ग्रहण कर प्रतियोगिता के शुभारम्भ की औपचारिक घोषणा की गयी। उद्घाटन अवसर पर सम्पूर्ण कार्यक्रम शांति, सुव्यवस्था एवं अनुशासन के साथ सकुशल सम्पन्न कराया गया।

प्रतियोगिता परिणाम:क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित पुरुष वर्ग 400 मीटर दौड़ में *आरक्षी सतीश कुमार, जनपद इटावा द्वारा प्रथम स्थान* प्राप्त किया गया। द्वितीय स्थान आरक्षी रोहित कुमार, जनपद फतेहगढ़ द्वारा प्राप्त किया गया तथा तृतीय स्थान आरक्षी अनिरुद्ध, जनपद कन्नौज द्वारा प्राप्त किया गया।
इसी क्रम में *महिला वर्ग 100 मीटर दौड़* में जनपद इटावा की *महिला आरक्षी पूनम द्वारा प्रथम स्थान,* जनपद इटावा की अंजली द्वारा द्वितीय स्थान तथा जनपद औरैया की खुशबू द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभयनारायण राय, क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री रामगोपाल शर्मा, क्षेत्राधिकारी अपराध श्री सूधीर कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी चकरनगर श्री अवनीश सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन्स सुश्री आयुषी सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
