
केईएम हॉस्पिटल पुणे में ॲलर्जी क्लिनिक का उद्घाटन
· उचित उपचार और निदान से ॲलर्जी के साथ बिना परेशानी के जीवन संभव – विशेषज्ञ
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे, : सभी आयु वर्गों में बढ़ती ॲलर्जी विकारों संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए केईएम हॉस्पिटल पुणे में ॲलर्जी क्लिनिक शुरु किया गया है. ॲलर्जी एक सामान्य समस्या बनती जा रही है, लेकिन कई बार इसका सही निदान नहीं हो पाता. इस पार्श्वभूमी में, सटीक निदान, लक्षित उपचार और दीर्घकालिक व्यवस्थापन पर ध्यान केंद्रित करते हुए सर्वसमावेशक सेवाएं प्रदान करना इस क्लिनिक का उद्देश्य है. बढ़ता प्रदूषण, बदलती जीवनशैली, खान-पान की आदतों में परिवर्तन और प्राकृतिक वातावरण के साथ घटते संपर्क के कारण, विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में ॲलर्जी से जुड़ी समस्याओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. यह उपक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.इस क्लिनिक के उद्घाटन के दौरान केईएम हॉस्पिटल पुणे के वैद्यकीय संचालक डॉ.झक्सेस कोयाजी,मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिरीन वाडिया,मुख्य कामकाज अधिकारी डॉ.राकेश शहा,पेडियाट्रिक्स विभाग के संचालक डॉ.आशिष बावडेकर, ईएनटी व बिग ईअर्स विभाग प्रमुख डॉ.नीलम वैद्य, ॲलर्जी स्पेशालिस्ट डॉ.बेला गांधी, डॉ.कीर्ती श्रोत्रीया और डॉ.शुभांगी आव्हाड आदी मान्यवर उपस्थित थे.
नए शुरू किए ॲलर्जी क्लिनिक में सुसज्ज और आधुनिक निदान व उपचार की सर्वसमावेशक सेवाएं उपलब्ध हैं. इसमें ॲलर्जी का विस्तृत मूल्यांकन (इव्हॅल्युएशन), मरीज का वैद्यकीय इतिहास समझना, स्किन प्रिक टेस्टिंग, विशेष रक्त जांच, दमा के लिए फेफड़ों की कार्यक्षमता की जांच,ॲलर्जी के प्रकार का निदान इनका समावेश हैं. दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव और बेहतर जीवनशैली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह क्लिनिक व्यक्तिगत उपचार योजनाएं, इम्यूनोथेरपी (ॲलर्जी वॅक्सिन्स) और मरीज समुपदेशन सेवाएं भी प्रदान करेगा। इसके अलावा, यहां प्रगत स्किन प्रिक टेस्टिंग सिस्टिम, स्पायरोमेट्री, पल्मोनरी टेस्टिंग मशीन, आधुनिक ॲलर्जी ब्लड टेस्टिंग सुविधाएं, नेब्युलाइजेशन तथा आपातकालीन व्यवस्थापन प्रणाली भी उपलब्ध हैं.
केईएम हॉस्पिटल पुणे की ॲलर्जी स्पेशालिस्ट डॉ.बेला गांधी ने कहा कि, वर्तमान समय में ॲलर्जी से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. हालांकि, कई मामलों में इनका सही निदान नहीं हो पाता, जिसके कारण योग्य व्यवस्थापन भी नहीं हो पाता.कई मरीज अपनी ॲलर्जी के सटीक कारण (ट्रिगर) की पहचान नहीं कर पाते और वर्षों तक परेशानी झेलते रहते हैं.सटीक निदान, व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार उपचार और दीर्घकालिक व्यवस्थापन के लिए एक समर्पित ॲलर्जी क्लिनिक की आवश्यकता थी.इस क्लिनिक में एक ही छत के नीचे इन सभी समस्याओं के व्यवस्थापन के लिए व्यापक सेवाएं उपलब्ध हैं.