इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

माटीकला कारीगरों के लिए टूल किट वितरण योजना, आवेदन प्रक्रिया शुरू

माटीकला कारीगरों के लिए टूल किट वितरण योजना, आवेदन प्रक्रिया शुरू

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान:इटावा ,उत्तर प्रदेश 

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी इटावा द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माटीकला से जुड़े हस्तशिल्प एवं कामगारों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से उ०प्र० माटीकला बोर्ड का गठन किया गया है।

शासनादेश संख्या 465-557/मा०क०बो०/पत्रा-02/2026-27 दिनांक 20.04.2026 के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में 29 लाभार्थियों को विद्युत चालित चाक (टूल किट) वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन हेतु आवश्यक है कि आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का निवासी हो, परंपरागत कारीगर हो तथा उसका नाम तहसील द्वारा प्रमाणित सूची में सम्मिलित हो।

इच्छुक माटीकला से जुड़े हस्तशिल्प/कामगार 30 मई 2026 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 24A एस०डी० फील्ड, इटावा से संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं तथा पूर्ण विवरण सहित जमा कर सकते हैं।

इस योजना का उद्देश्य परंपरागत कारीगरों को आधुनिक संसाधनों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button