इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

होमगार्ड परीक्षा 2026 की तैयारियों के तहत ट्रेजरी का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

होमगार्ड परीक्षा 2026 की तैयारियों के तहत ट्रेजरी का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान :इटावा, उत्तर प्रदेश

आगामी होमगार्ड परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा आज ट्रेजरी कार्यालय का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने परीक्षा से संबंधित गोपनीय प्रश्नपत्रों एवं अन्य संवेदनशील सामग्री की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, गोपनीयता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

इसके साथ ही महोदय द्वारा यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं उच्च स्तर की सुरक्षा व्यवस्था के साथ पूरी की जाएं, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।

पुलिस प्रशासन द्वारा बताया गया कि होमगार्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध पहले से ही सुनिश्चित कर दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button