पूणेप्रशासनमहाराष्ट्र

पुणे रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, सांसद डॉ. मेधा कुलकर्णी ने की गंभीर जांच

पुणे रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, सांसद डॉ. मेधा कुलकर्णी ने की गंभीर जांच

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान: पुणे | महाराष्ट्र 

शहर के पुणे रेलवे स्टेशन पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद राज्यसभा सांसद प्रो. डॉ. मेधा कुलकर्णी ने स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में कई गंभीर खामियां पाए जाने पर रेलवे प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई।

सांसद ने कहा कि स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कमजोर है और इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि बिना टिकट यात्रियों की आवाजाही बड़ी संख्या में हो रही है और प्लेटफॉर्म टिकट होने के बावजूद भी जांच व्यवस्था प्रभावी नहीं है।

डॉ. कुलकर्णी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि स्टेशन परिसर में नशेड़ियों की मौजूदगी, शराब एवं मादक पदार्थों का सेवन तथा चोरी व अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो गंभीर स्थिति को दर्शाती हैं। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने यह भी कहा कि सीसीटीवी कैमरों के लिए फंड उपलब्ध होने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी नहीं हो पाई है। टिकट जांच कर्मचारियों की कमी के कारण स्टेशन पर अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है, जिसे उन्होंने गंभीर लापरवाही बताया।

इसके अलावा, स्टॉल आवंटन प्रक्रिया में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता न मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और इसे सुधारने की आवश्यकता बताई।

इस दौरान उन्होंने विभागीय रेल प्रबंधक (डीआरएम) राजेश वर्मा से भी मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की तथा रेलवे और पुलिस अधिकारियों की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री को भी लिखित शिकायत भेजी है।

स्थानीय कार्यकर्ता अनिल परदेशी ने भी स्टेशन की समस्याओं को लगातार उठाया था, जिस पर अब यह निरीक्षण हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button