
इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त अभियान
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: इटावा | उत्तर प्रदेश
जनपद इटावा में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अवैध खनन, ओवरलोडिंग तथा बिना वैध प्रपत्र/परमिट के वाहन संचालन पर रोक लगाने के उद्देश्य से इटावा पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस द्वारा कुल 833 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 60 डम्पर/ट्रक सहित कुल 60 वाहन सीज किए गए। इसके साथ ही कुल ₹60,00,500/- (साठ लाख पाँच सौ रुपये) का शमन शुल्क वसूला गया।
यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में नगर सर्किल, जसवन्तनगर, सैफई, भरथना एवं चकरनगर सर्किल के अंतर्गत संचालित किया गया।
थानावार कार्यवाही का विवरण
अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई की गई—
थाना कोतवाली क्षेत्र में 448 वाहनों का चालान, 03 वाहन सीज, ₹5,08,000 शमन शुल्क
थाना बढ़पुरा में 47 वाहनों का चालान, 02 डम्पर सीज, ₹2,16,000 शमन शुल्क
थाना जसवन्तनगर में 154 वाहनों का चालान, 14 वाहन सीज, ₹1,88,000 शमन शुल्क
थाना बलरई में 64 वाहनों का चालान, 02 वाहन सीज, ₹2,25,000 शमन शुल्क
थाना पछायगांव में 12 वाहनों का चालान, 02 डम्पर सीज, ₹87,500 शमन शुल्क
थाना बसरेहर में 11 वाहनों का चालान, ₹62,000 शमन शुल्क
थाना बैदपुरा में 10 ट्रक/डम्पर का चालान, 01 वाहन सीज, ₹61,000 शमन शुल्क
थाना बकेवर में 35 डम्पर/ट्रक सीज, ₹45,00,000 शमन शुल्क
थाना चकरनगर में 55 वाहनों का चालान, 01 वाहन सीज, ₹78,000 शमन शुल्क
थाना सहसों में 17 वाहनों का चालान, ₹40,500 शमन शुल्क
थाना भरेह में 08 वाहनों का चालान, ₹14,500 शमन शुल्क
थाना बिठौली में 07 वाहनों का चालान, ₹20,000 शमन शुल्क
पुलिस की अपील
इटावा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सभी वाहन चालक वैध प्रपत्र एवं परमिट के साथ ही वाहन का संचालन करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


