
पेट्रोल पंप एनओसी एवं सी0एच0डी0 नेटवर्क से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों एवं तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा -जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेट्रोल पंप एनओसी एवं सी0एच0डी0 नेटवर्क से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों एवं तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सरकारी भूमि का वाणिज्यिक उपयोग के लिए आवंटन संभव नहीं है और आपका सरकार के साथ कोई निर्धारित प्रतिबद्धता नहीं है, कि सरकार जमीन देगी, इसलिए टोरेंट एनर्जी कंपनी भूमि क्रय अथवा किराए पर लेकर अपने प्रोजेक्ट स्थापित करे।
जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऊर्जा से जुड़े सभी परियोजनाओं को भारत सरकार के निर्देशानुसार अत्यंत तीव्र गति से पूर्ण किया जाए।
पेट्रोल पंप स्थापना के संबंध में जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि शासन स्तर से एनओसी जारी करने के स्पष्ट निर्देश हैं, लेकिन आवेदकों द्वारा आवश्यक एफिडेविट (शपथ पत्र) समय से प्रस्तुत नहीं किए जा रहे हैं, जिससे प्रक्रिया में विलंब हो रहा है। उन्होंने ऑयल कंपनी से कहा कि आप आवेदकों से एफिडेविट ले लो हम एनओसी दे देंगे और आप अपना पेट्रोल पंप लगाओ। उन्होंने तेल कंपनियों को निर्देशित किया कि वे आवेदकों के साथ बैठक कर आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कराएं और लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि तकनीकी रूप से असंगत प्रस्तावों को स्पष्ट रूप से निरस्त किया जाए, ताकि अनावश्यक लंबितता समाप्त हो।
अंत में जिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित विभागों एवं ऑयल कंपनियों को निर्देशित किया कि जनपद के सभी लंबित आवेदनों का फास्ट-ट्रैक मोड में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे विकास कार्यों में गति लाई जा सके।
उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, ए0आर0टी0ओ0 प्रदीप देशमणि सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
