प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए आज से रहेगा अवकाश
गर्मी के कारण प्राथमिक स्कूलों में घोषित की गई छुट्टी
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . मऊगंज जिले में तापमान में लगातार वृद्धि होने के कारण तथा सुबह 11 बजे से ही तेज धूप एवं लू का प्रकोप होने के कारण कलेक्टर संजय कुमार जैन ने सभी प्राथमिक स्कूलों में 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अवकाश के आदेश दिए हैं। इन स्कूलों में 30 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश पूर्व से ही घोषित है। अवकाश का आदेश सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त स्कूलों, केन्द्रीय विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय तथा अन्य सभी मान्यता प्राप्त प्राथमिक स्कूलों में लागू होगा। इस अवधि में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की कक्षाएं सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। सभी स्कूलों के शिक्षक उपस्थित होकर कार्यालयीन कार्य करेंगे। अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए घोषित किया गया है।

