
हत्या मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ इश्तिहार चस्पा
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
भिट्ठा, : थाना भिट्ठा कांड संख्या 13/26 (हत्या से संबंधित) मामले में फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय के निर्देश पर इश्तिहार अधिपत्र चस्पा किया गया।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, फरार अभियुक्तों खालिद राईन, वाजिद राईन, परवेज राईन एवं समना खातून के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा इश्तिहार जारी किया गया था। इसी क्रम में नियमानुसार उक्त इश्तिहार को संबंधित स्थानों पर विधिवत चस्पा किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।



