
सोनबरसा थाना परिसर में 1,456.54 लीटर शराब नष्ट
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सोनबरसा, थाना सोनबरसा परिसर में आज मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कुल 1,456.54 लीटर देसी एवं विदेशी शराब का विधिवत विनष्टिकरण किया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में की गई इस कार्रवाई के दौरान जब्त की गई अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। इस प्रक्रिया को पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से सम्पन्न कराया गया।
अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी।



