
इटावा- जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई।
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा जिलाधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में पोषण ट्रैकर, फेस फैक्टर एवं ई0के0वाईसी0 (ऍफ़0आर0एस) की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा रहा है। बढ़पुरा में 97.67%, महेवा में 95.88% तथा कुल प्रगति 95.59% है, जिसे शीघ्र 100% किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत सरकार 100% से कम प्रगति स्वीकार नहीं करेगी तथा इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गर्भवती महिलाओं की ए0एन0सी जांच एवं पोषण ट्रैकिंग की समीक्षा में बढ़पुरा (58.7%), बसरेहर (81.0%), महेवा (56.4%), चकरनगर (48.3%), ताखा (78.7%), सैफई (95.5%), जसवंतनगर (77.6%), इटावा (85.2%) एवं भरथना (60.6%) की स्थिति पाई गई। जिलाधिकारी महोदय ने एएनएम की नियमित प्रशिक्षण एवं बैठक कराने के निर्देश दिए तथा कहा कि जहां रुचि का अभाव है, वहां जिम्मेदारी तय की जाए।
आभा आईडी एवं अपार आईडी के संबंध में सभी सीडीपीओ को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर लंबित आभा आईडी की सूची बनाकर निगरानी करें तथा 3-6 वर्ष के सभी बच्चों का अपार आईडी बनाना सुनिश्चित करें।
मेजरमेंट एफिशिएंसी पर बल देते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि पार्टनर एजेंसियां गांव स्तर पर सर्वे कर सही एवं गलत आंकड़ों का स्पष्ट अंकन करें, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
पोषण ट्रैकर गृह भ्रमण अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। इसमें छूटे हुए बच्चों एवं लाभार्थियों को कवर करने के निर्देश दिए गए।
सी0बी0ई0 एवं वी0एस0एच0एन0डी सत्रों की समीक्षा में पाया गया कि 1564 के सापेक्ष 1016 सत्र ही आयोजित हुए हैं, जिसे जिलाधिकारी महोदय ने अपर्याप्त बताते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सत्रों में गर्भवती महिलाओं की जांच (वजन, हीमोग्लोबिन, बीपी, यूरिन आदि) जांच होती है इसलिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है।
पोषण वितरण एवं FRS के माध्यम से वितरण की प्रगति में ऍफ़0आर0एस के माध्यम से पोषण 72.60% पाई गई। बढ़पुरा, बसरेहर, भरथना एवं चकरनगर में सुधार के निर्देश दिए गए। लाभार्थियों को वास्तविक रूप से पोषण प्राप्त हो रहा है या नहीं, इसकी जांच करवा ले।
सैम बच्चों के चिन्हीकरण में जनवरी में 473, फरवरी में 650, मार्च में 553 और अप्रैल में 644 बच्चों की पहचान की गई। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि परिश्रम करिए सैम बच्चों को चिन्हित कराइए।
ऐन0आर0सी में सैम बच्चों की भर्ती की समीक्षा में 15 बच्चों की भर्ती पाई गई, जिसमें सैफई में शून्य भर्ती होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने अभिभावकों को जागरूक कर बच्चों को भर्ती कराने के निर्देश दिए।
आर बी एस मिशन जन्म पंजीकरण अभियान को पूर्ण करने तथा सभी बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र सभी जगह कम आते है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में लंबित प्रकरणों में सुधार के निर्देश दिए गए।
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के आयुष्मान कार्ड के संबंध में बताया गया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के 1489 के सापेक्ष 251 कार्ड बाकी हैं और सहायिकाओं के 1181 के सापेक्ष 269 बाकी है। जिलाधिकारी महोदय ने शेष कार्ड शीघ्र बनवाने एवं सभी की आईडी सक्रिय कराने के निर्देश दिए।
बैठक में स्कूल चलो अभियान 2026 की भी समीक्षा की गई। इसका प्रथम चरण 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तथा द्वितीय चरण 1 जुलाई से 15 जुलाई तक संचालित होगा। अभियान के अंतर्गत 3 वर्ष पूर्ण करने वाले बच्चों का आंगनवाड़ी/बालवाटिका में शत-प्रतिशत नामांकन, 6 वर्ष पूर्ण करने वाले बच्चों का कक्षा 1 में नामांकन, 7 से 14 वर्ष तक के ड्रॉपआउट/आउट ऑफ स्कूल बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि आशा वर्कर द्वारा 3 से 5 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले बच्चों की सूची आंगनवाड़ी/ बाल वाटिका के साथ साझा करना ताकि शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन किया जा सके आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं ई0सी0सी0ई एजुकेटर भी सहयोग करेंगे। आंगनवाड़ी/बाल वाटिका से 6 वर्ष आयु पूरी करने वाले बच्चों की सूची कक्षा 1 के शिक्षक को उपलब्ध करना जिससे शत-प्रतिशत नामांकन हो सके इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ई0सी0सी0ई एजुकेटर सहयोग करेंगे।
अंत में जिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे योजनाओं को गंभीरता से लें, नियमित मॉनिटरिंग करें तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
उक्त बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, ए0डी0पी0आर0ओ0 रोहित कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
