पूणेमहाराष्ट्रराज्य

गोदा से नर्मदा: पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी जल यात्रा 2026‘विरासत भी, विकास भी’ ही एकमात्र संकल्प है:- फडणवीस

गोदा से नर्मदा’ के लिये निकली पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी जल यात्रा का सीएम ने किया शुभारंभ

गोदा से नर्मदा: पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी जल यात्रा 2026‘विरासत भी, विकास भी’ ही एकमात्र संकल्प है:फडणवीस

गोदा से नर्मदा’ के लिये निकली पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी जल यात्रा का सीएम ने किया शुभारंभ

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: पुणे,महाराष्ट्र 

त्र्यंबकेश्वर,। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विरासत भी, विकास भी’ के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने आज से गोदा से नर्मदा तक शुरू हुई पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर जल यात्रा का शुभारंभ किया। लोकमाता अहिल्यादेवी की 300वीं जयंती के मौके पर महाराष्ट्र जल संसाधन विभाग द्वारा आयोजित यह जल यात्रा के मौके पर कलश पूजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी का नाम एक अच्छे शासक के रूप में लिया जाता है और उनके द्वारा शुरू किया गया जल संरक्षण का कार्य आज भी बिना रुके चल रहा है ताकि किसी भी इलाके में सूखे का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिक्षा से लेकर रोजगार तक, पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी द्वारा किए गए काम महत्वपूर्ण हैं। अहिल्यादेवी होल्कर द्वारा सतत विकास के लिए किए गए काम अतुलनीय हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस दौरान गोदा से नर्मदा तक पानी बचाने के लिये उनके द्वारा किये जा रहे सतत प्रयासों का भी उल्लेख किया।

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य की 30 पवित्र नदियों के जल से नर्मदा पूजन किया। इस मौके पर फडणवीस ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ सांकेतिक ही नहीं होगी बल्कि एक बड़ा जन आंदोलन भी होगी। यह यात्रा समाज और संस्कृति को एक साथ लाएगी।

श्री फडणवीस ने इस मौके पर यह भी कहा कि आने वाले दिनों में कुंभ यात्रा के दौरान ‘निर्मल गोदावरी, अविरत गोदावरी’ के संकल्प को भी पूरा करेंगे। पानी बचाने के लिये उनकी सरकार की ओर से जो भी कार्य शुरू किये गये हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जायेगा। इस मौके पर सीएम फडणवीस ने लोकमाता अहिल्यादेवी होल्कर पर आधारित एक फिल्म को भी लॉंच किया ।

उन्होंने कहा कि जैसे नदी जोड़ने का प्रोजेक्ट नदियों को जोड़ता है, वैसे ही यह यात्रा भी लोगों, समाज और संस्कृति को जोड़ने का काम करेगी। यात्रा का मुख्य मकसद पानी बचाने के बारे में जागरूकता पैदा करना और पानी बचाने की मॉडर्न टेक्नोलॉजी को लोगो तक पहुंचाना है।

समारोह के दौरान जल संसाधन (विदर्भ, तापी, कोंकण सिंचाई विकास कॉर्पोरेशन) और आपदा प्रबंधन मंत्री श्री गिरीश महाजन के संकल्प उन्नत नासिक अभियान के लोगो का श्री फडणवीस ने अनावरण किया। इस आयोजन में जल संसाधन मंत्री (गोदावरी और कृष्णा बेसिन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) श्री राधाकृष्ण विखे पाटिल के साथ परम पावन गुरुमौली श्री. अन्नासाहेब मोरे, कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल, भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और होल्कर परिवार के युवराज यशवंतराव होल्कर मौजूद थे।

श्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने आए हुए लोगों का स्वागत करते हुए पीएम श्री मोदी के काम की तारीफ़ की और महाराष्ट्र को सूखा-मुक्त बनाने के मुख्यमंत्री के सपने को पूरा करने की इच्छा जताई।

अहिल्यादेवी जलयात्रा त्र्यंबकेश्वर के साथ ही उनके जन्मस्थान चोंडी से भी शुरू की गई है। चोंडी में इसका शुभारंभ उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने किया। जलयात्रा का संगम उसके पहले पड़ाव के रूप में शिर्डी में होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button