पूणेमहाराष्ट्रविजनेस

बजाज लाइफ ने लॉन्च किया ‘यंग अचीवर प्लान’, बच्चों की शिक्षा के हर पड़ाव को गारंटीड लाभ और बिल्ट-इन सुरक्षा के साथ करें सुरक्षित

बजाज लाइफ ने लॉन्च किया ‘यंग अचीवर प्लान’, बच्चों की शिक्षा के हर पड़ाव को गारंटीड लाभ और बिल्ट-इन सुरक्षा के साथ करें सुरक्षित

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे, : बजाज लाइफ इंश्योरेंस, भारत की प्रमुख निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, ने अपने नए प्रोडक्ट ‘यंग अचीवर प्लान’ की घोषणा की है। यह एक चाइल्ड इंश्योरेंस योजना है, जो बच्चों के भविष्य के लक्ष्यों के लिए सुरक्षित बचत (वेल्थ क्रिएशन) और सुरक्षा (प्रोटेक्शन) दोनों प्रदान करती है।

 

यह चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान माता-पिता को यह भरोसा देता है कि उनके बच्चे की शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण जरूरतों के लिए एक तय और गारंटीड फंड तैयार हो सके, चाहे भविष्य में कोई भी अनिश्चितता क्यों न आए। अगर पॉलिसीधारक माता या पिता की मृत्यु हो जाती है, गंभीर बीमारी हो जाती है या वे दुर्घटना में स्थायी दिव्यांगता (एटीपीडी) के शिकार हो जाते हैं, तो आगे की सभी प्रीमियम को माफ कर दिया जाता है। साथ ही पॉलिसी जारी रहती है और लाभ भी सुरक्षित रहते हैं।

 

यंग अचीवर प्लान बच्चों की शिक्षा से जुड़े हर पहलू को कवर करता है, यानी स्कूल के दौरान होने वाले खर्च से लेकर उच्च शिक्षा की फीस और एक्स्ट्रा-करिकुलर गतिविधियों तक। इस योजना की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:

गारंटीड रिटर्न: पैरेंट्स को बच्चे के भविष्य के लिए सुरक्षित फंड तैयार करने में मदद करता है

दो विकल्प: अपने बच्चे की भविष्य की जरूरतों के अनुसार माता-पिता एकमुश्त राशि (लंपसम) या नियमित आय (रेगुलर इनकम) का विकल्प चुन सकते हैं

माता-पिता के लिए व्यापक सुरक्षा: वेवर ऑफ प्रीमियम राइडर के तहत मृत्यु, दुर्घटना से होने वाली पूर्ण स्थायी दिव्यांगता (एटीपीडी) और 25 प्रमुख गंभीर बीमारियों को कवर किया गया है। इससे किसी भी अनहोनी की स्थिति में भी पॉलिसी जारी रहती है और लाभ प्रभावित नहीं होते।

लचीले प्रीमियम विकल्प: ग्राहक 5 से 12 साल तक प्रीमियम भुगतान अवधि चुन सकते हैं। पॉलिसी की अवधि बच्चे के जीवन के महत्वपूर्ण चरणों (माइलस्टोन्स) के अनुसार तय की जाती है, जिससे योजना अधिक उपयोगी बनती है।

टैक्स में बचत: इस योजना में प्रीमियम भुगतान और मिलने वाले लाभों पर लागू टैक्स कानूनों के अनुसार कर लाभ मिलते हैं। साथ ही इस प्लान पर 0% जीएसटी लागू है, जिससे यह और अधिक किफायती बनता है।

बजाज लाइफ इंश्योरेंस के चीफ एजेंसी ऑफिसर समीर जोशी ने कहा, “हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे के सपने और लक्ष्य हर हाल में सुरक्षित रहें। आज शिक्षा की बढ़ती लागत और बदलते लक्ष्यों को देखते हुए यह सुरक्षा केवल भरोसे पर नहीं, बल्कि स्थिरता और निरंतरता पर आधारित होनी चाहिए। ‘यंग अचीवर प्लान’ को इसी सोच के साथ तैयार किया गया है, ताकि किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति में भी बच्चे के महत्वपूर्ण जीवन-चरणों की वित्तीय सुरक्षा बनी रहे, जिससे माता-पिता आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।”

 

बजाज लाइफ का ‘यंग अचीवर प्लान’ कंपनी की उस लंबी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत वह भारतीय परिवारों के लिए उपयोगी और भविष्य के लिए तैयार वित्तीय समाधान उपलब्ध कराती है। आज जब शिक्षा की लागत लगातार बढ़ रही है और बच्चों की आकांक्षाएं भी ऊंची हो रही हैं, ऐसे में यह प्लान माता-पिता को आगे बढ़कर तैयारी करने और आत्मविश्वास के साथ हर महत्वपूर्ण पड़ाव को सुरक्षित करने में मदद करती है, चाहे वह बच्चे के स्कूल का पहला दिन हो या उसके करियर की शुरुआत।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button