
जिलाधिकारी इटावा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा केंद्रीय कारागार इटावा का किया गया निरीक्षण ।
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा में आज दिनांक 27.04.2026 को जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा केंद्रीय कारागार इटावा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, तलाशी व्यवस्था एवं कारागार में निरुद्ध बंदियों की सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। अधिकारियों द्वारा कारागार में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं एवं बंदियों के पुनर्वास से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ – सफाई एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारीगण, पुलिस विभाग एवं जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

