माटीकला कारीगरों को मिलेंगे विद्युत चालित चाक, आवेदन आमंत्रित
रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, : जिला ग्रामोद्योग विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के तहत वर्ष 2026-27 में माटीकला कारीगरों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 29 विद्युत चालित चाक (टूल किट) वितरित किए जाएंगे।
इसके लिए इच्छुक लाभार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का निवासी एवं परंपरागत कारीगर होना चाहिए, साथ ही उसका नाम तहसील की प्रमाणित सूची में होना अनिवार्य है।
इच्छुक कारीगर 30 मई 2026 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 24ए एसडी फील्ड, इटावा से आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं।

