दीवानी परिसर की दुकानों की नीलामी 29 अप्रैल को
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, : नई दीवानी परिसर स्थित लाई-चना स्टॉल व पान खोखा की ठेका नीलामी 29 अप्रैल को अपराह्न 4:30 बजे आयोजित की जाएगी। यह जानकारी नीलामी समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार दुबे-II ने दी।
ठेका 1 मई 2026 से 31 मार्च 2027 तक (11 माह) के लिए होगा। इच्छुक बोलीदाता निर्धारित समय से पूर्व 2000 रुपये की जमानत राशि जमा कर नीलामी में भाग ले सकते हैं। नीलामी फार्म 100 रुपये में 29 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक नजारत कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

