प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सुपर स्पेशलिटी, जिला अस्पताल सहित ग्रामीण अंचल के स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सुपर स्पेशलिटी, जिला अस्पताल सहित ग्रामीण अंचल के स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के दिये निर्देश

आभा रजिस्ट्रेशन कार्य को गति दें – अतिरिक्त मुख्य सचिव

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य श्री अशोक वर्णवाल ने अपने रीवा जिले के प्रवास के दौरान सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल सहित ग्रामीण अंचल के स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिये।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर कर्चुलियान एवं गुढ़ के निरीक्षण के दौरान संचालित हो रही ओपीडी का निरीक्षण किया तथा चिकित्सकों व अन्य स्टाफ को निर्देश दिये कि आने वाले मरीजों का बेहतर इलाज करें तथा स्वास्थ्य की जांच व ब्लड सेंपल व अन्य जांच अस्पताल में ही करायें। उन्होंने कोल्डचैन, लैब, पैथालॉजी कक्ष, एनआरसी व वार्डों का भ्रमण किया तथा व्यवस्थायें देखीं। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने स्टोर में दवाईयों व अन्य आवश्यक उपकरणों का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिये कि अस्पताल में उपलब्ध दवाईयाँ दी जांय तथा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि दवाईयाँ एक्सपायरी न हों। उन्होंने रायपुर कर्चुलियान में निर्माणाधीन ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट की गुणवत्ता ठीक न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की।

जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ने ओपीडी एवं ऑपरेशन थियेटर व डायलिसिस कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने टोकन जनरेट करने वाली मशीन से टोकन जनरेट न होने पर कहा कि जो व्यवस्थायें मुहैया कराई गई हैं उनका नियमित संचालन सुनिश्चित करायें। श्री वर्णवाल ने मरीजों से उन्हें मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं व अस्पताल की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी का आभा का रजिस्ट्रेशन अनिवार्यत: कराया जाय। उन्होंने सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में संचालित विभिन्न विभागों तथा स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने चिकित्सकों व स्टाफ को निर्देश दिये कि सभी स्वास्थ्य केन्द्र समय पर खुलें व मरीजों का बेहतर इलाज हो। निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएँ श्रीमती अवधिया, सीएमएचओ डॉ. यत्नेश त्रिपाठी, सिविल सर्जन डॉ. प्रतिभा मिश्रा सहित चिकित्सक व स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button