प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में किया रात्रि विश्राम,सुबह व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में किया रात्रि विश्राम,सुबह व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: रीवा, मध्य प्रदेश 

रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गत रात्रि बसामन मामा गौवंश वन्य विहार के रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। उप मुख्यमंत्री ने सुबह भ्रमण के दौरान गौवंश वन्य विहार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों व व्यवस्थापकों को व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ व व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्राकृतिक खेती सहित गौवंश के लिये भूसा-चारा आदि की व्यवस्था के संबंध में पूंछताछ की। इस दौरान पूर्व उप संचालक पशुपालन विभाग डॉ. राजेश मिश्रा सहित व्यवस्थों से संबंधित जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button