पेयजल के संबंध में बैठक 30 अप्रैल को
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में आगामी 30 अप्रैल को जिले में ग्रीष्मकाल में होने वाली पेयजल की समस्या एवं उसके निराकरण के संबंध में बैठक आयोजित की गई है। अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय में सुबह 11 बजे से आयोजित बैठक में एसडीएम, पीओडब्ल्यू, कार्यपालन यंत्री पीएचई, सीएमओ तथा सीईओ जनपद उपस्थित रहेंगे।


