इटावा (वि.स.प्रतिनिधी): उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा उमेश चंद्र शर्मा के आदेशानुसार ग्राम धमना की मड़ैया ग्राम ब्लॉक बढ़पुरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा जसवीर सिंह यादव के निर्देशन में किया गया शिविर में उपस्थित समस्त लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत तथा सुलह समझौते के माध्यम से वादों के निस्तारण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गर्र्इ। उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती सुशीला देवी श्री अवधेश कुमार ॠषि कुमार श्री कुशाल सिंह पीएलबी श्रीमती संजू देवी पीएलबी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे
Related Articles
Check Also
Close



