इटावाउत्तर प्रदेश

राज्य महिला आयोग की मा. उपाध्यक्ष (उप मंत्री स्तर) के द्वारा जिले में महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम लगाये जाने, के दिए निर्देश

इटावा : उत्तर प्रदेश, राज्य महिला आयोग की मा. उपाध्यक्ष (उप मंत्री स्तर) के द्वारा जिले में महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम लगाये जाने, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने एवं प्रदेश के विभिन्न विभागों द्वारा महिला के कल्याणार्थ चलायी जा रही योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के साथ ही महिलाओं को उनके विधिक अधिकारो की जानकारी दिलाये जाने हेतु समय-समय पर जिले में महिला जनसुनवार्इ, विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन 16 सितम्बर, 2021 को प्रात: 10:00 बजे से निरीक्षण भवन इटावा में जनपद के अधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न के संबंध मेंं बैठक करेगी। पूर्वाह्न 11.00 बजे ग्रामीण क्षेत्र के ब्लाक/तहसील सतर पर मिशन शक्ति के अर्न्तगत आयोजित पोषण पंचायत कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगी, पोषण पंचायत मे कुपोषित महिलाओं,बच्चों के लिए पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजना एवं पोषण अभियान अर्न्तगत संचालित योजनाओ,स्थानीय खाद्य पदार्थो एवं पौष्टिक भोजन की जनजागरूकता एवं अनुपूरक पुष्टाहार वितरण, लाभ दिलाये जाने आदि के संबंध जानकारी करेगी।

अपराह्न 1.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवार्इ/जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगी, अपराह्न 3.00 बजे प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/बाल संरक्षण गृह/बालिका संरक्षण गह/कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया जायेगा।
उक्त उक्त जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी सूरज सिंह ने बताया कि मा. सदस्या द्वारा पोषण पंचायत में कुपोषित महिलाओं, बच्चों के लिए पुष्टाहार विभाग द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना की जानकारी एवं पोषण अभियान के अन्तर्गत चलायी जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं लाभ दिलाया जायेगा। सैम एवं मैम श्रेणी में रह चुके बच्चों के अभिभावकों को कार्यक्रम पर उपस्थित कराया जाना। पोषण वाटिका, पौधेरोपण एवं सुपोषण के लिए योग एवं आयुष के महत्व से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी जाय। स्थानीय खाद्य पदार्थों एवं पौष्टिक भोजन की जन-जागरूकता तथा आवश्यकतानुसार अनुपूरक पुष्टाहार आदि का वितरण। उपस्थित समुदाय में पोषण अभियान से सम्बन्धित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।पोषण अभियान को सशक्त करने हेतु अन्य प्रभावी उपायों पर चर्चा की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button