
सीतामढ़ी में महिला हेल्प डेस्क सक्रिय, फरियादियों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निस्तारण
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय किया गया है। इन हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता और गंभीरता के साथ सुना जा रहा है।
महिला हेल्प डेस्क पर तैनात प्रभारी अधिकारियों द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही पीड़ित महिलाओं को आवश्यक कानूनी सहायता और परामर्श भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके।
पुलिस प्रशासन का यह प्रयास महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

