
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, प्रमुख स्थानों पर बढ़ी गश्त
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिला थाना पुलिस टीम द्वारा मुख्य बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों, बस स्टैंडों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित गश्ती की जा रही है।
इस पहल का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना तथा जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। गश्त के दौरान पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रख रही है और लोगों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जागरूकता भी प्रदान कर रही है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

