इटावा : गौवंश संरक्षण हेतु ग्राम पंचायतों से भूसा दान की अपील
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, : जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार ने अवगत कराया है कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थायी एवं अस्थायी गौशालाएँ संचालित की जा रही हैं। इन गौशालाओं में संरक्षित गौवंशों की उचित देखभाल तथा उनके खानपान के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी आवश्यक है।
इसी क्रम में जनपद इटावा के समस्त सम्मानित ग्राम प्रधानों से विशेष अपील की गई है कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायत से कम से कम 10 कुन्तल भूसा अपने नजदीकी गौशाला में दान अथवा सहयोग के रूप में उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
उन्होंने बताया कि 10 कुन्तल से अधिक भूसा दान करने वाले उत्कृष्ट दानदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। यह पहल गौसंरक्षण अभियान को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक होगी।


