इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

भरथना में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 40 शिकायतें हुईं दर्ज

भरथना में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 40 शिकायतें हुईं दर्ज

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा,  : जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में तहसील भरथना में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि अधिकारीगण संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनें और प्रकरणों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों की गंभीरता से जांच की जाए तथा दोषी एवं जवाबदेह व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जब भी वे ग्राम भ्रमण पर जाएं, अपने विभागीय योजनाओं का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों से फीडबैक अवश्य प्राप्त करें।

समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 40 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित पाई गईं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह से अधिक लंबित प्रकरणों के निस्तारण में देरी के कारणों का स्पष्ट उल्लेख किया जाए तथा सभी मामलों का अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई की। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ-साथ शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी प्राप्त किया जाए।

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी काव्य सी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थि त रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button