गौशाला संचालन समितियों में सलाहकार सदस्य मनोनीति
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा जिले में संचालित गौशालाओं की संचालन समितियों में सलाहकार सदस्य मनोनीति किये गये हैं। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के आदेश पर बसामन मामा गौशाला के लिए पूर्व संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ. राजेश मिश्रा तथा हिनौती गौशाला के लिए पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौसंवर्धन बोर्ड रीवा राजेश पाण्डेय को सलाहकार सदस्य नियुक्त किया गया है।



