
नगर की प्राचीन अजब कुँवरी बाबड़ी की साफ-सफाई हेतु श्रमदान कार्य प्रारंभ
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा शासन की मंशानुरूप प्राचीन जल संरचनाओं के संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य के साथ संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रीवा नगर की 362 वर्ष प्राचीन ऐतिहासिक अजब कुंवरी बावड़ी के संरक्षण व स्वच्छता का अभियान प्रारम्भ किया गया। अभियान के तहत विगत दिनों म.प्र. जन अभियान परिषद के संयोजन में सुबह 6 बजे से अजब कुंवरी बाबडी संरक्षण अभियान का शुभारंभ संभाग समन्वयक प्रवीण पाठक के समन्वय में शुरू किया गया। उन्होंने स्वयं उपस्थित होकर बावड़ी स्वच्छता हेतु श्रमदान किया और उपस्थित नवांकुर और प्रस्फुटन समितियों तथा नगर निगम स्वच्छता कार्यकर्ताओं के समक्ष बावड़ी के एतिहासिक और प्राकृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।
स्वच्छता अभियान के तृतीय दिवस पर अजब कुंवरी बावड़ी में रीवा नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उपस्थित होकर श्रमदान किया तथा संकल्प लिया कि बावड़ी का स्वच्छ करेंगे। श्रमदान कार्यक्रम में नगर निगम रीवा की स्वच्छता टीम के कार्यकर्ताओं द्वारा भी बढचढ कर भाग लिया गया। नगर निगम स्वच्छता श्री मुरारी व श्री परमार तथा वार्ड 27 के पार्षद मनीष नामदेव ने श्रमदान के साथ-साथ पूरी टीम को प्रेरित किया। श्रमदान में विकास खंड समन्वयक अमित अवस्थी ने उपस्थित जन समुदाय का आभार व्यक्त किया। श्रमदान कार्यक्रम में नवांकुर संस्था नव्य निकुंज, बेनिसन हेल्पिंग सोसाइटी, पर्यावरण वाहिनी व सरक्षण समिति, वार्ड 28 नगर प्रस्फुटन समिति के सदस्य गणों ने भी विशेष भूमिका निभाई। श्रमदान अभियान सुबह 6 बजे से 8 बजे तक प्रतिदिन चलेगा । सम्भागीय समन्वयक ने सभी नागरिकों से श्रमदान कार्यक्रम में भागीदारी करने की अपील की है।


