प्रशासनइटावाउत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति अभियान के तहत इटावा पुलिस ने 3 परिवारों में कराया समझौता

मिशन शक्ति अभियान के तहत इटावा पुलिस ने 3 परिवारों में कराया समझौता

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान:इटावा, उत्तर प्रदेश 

मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत “सुलह समझौता से सुखी परिवार” अभियान के तहत इटावा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण कार्यक्रम के माध्यम से तीन परिवारों में आपसी विवाद समाप्त कर समझौता कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चन्द्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में मिशन शक्ति टीम एवं महिला थाना पुलिस ने पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेदों को दूर कर परिवारों को टूटने से बचाया।

समझौता कराने वाले परिवारों में रीता देवी पत्नी संतोष निवासी महेवा थाना बकेवर, मीना कुमारी पत्नी शिवा निवासी मेहंदीपुर थाना बकेवर तथा मुस्कान पत्नी सचिन निवासी करहल, मैनपुरी शामिल हैं।

पुलिस विभाग ने बताया कि “नई किरण” कार्यक्रम का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी सहमति और संवाद के माध्यम से सुलझाकर परिवारों को टूटने से बचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button