
पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनता की शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी, बिहार
सीतामढ़ी जिला में आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण के उद्देश्य से प्रत्येक कार्य दिवस पर जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी द्वारा लोगों की समस्याएं सुनी गईं।
जन शिकायत सुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
पुलिस प्रशासन ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना प्राथमिकता है, ताकि लोगों को त्वरित न्याय एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सके।



