प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रिपोर्ट ;विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रखंड कृषि पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों, कृषि समन्वयकों, राजस्व कर्मचारियों, किसान सलाहकारों एवं सीएससी संचालकों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने कहा कि एग्रीस्टैक परियोजना किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से किसानों का डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से जिले में परियोजना के कार्यों को गति मिली है।मौके पर अपर समाहर्ता संजीव कुमार,जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button