
महिला हेल्प डेस्क पर सुनी जा रही महिलाओं की समस्याएं
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं गोपनीयता के साथ सुना जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं को सुरक्षित एवं भरोसेमंद माहौल उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
महिला हेल्प डेस्क प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक प्राप्त आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतते हुए उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिला सुरक्षा एवं सहायता को प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी थानों में प्रभावी व्यवस्था लागू की गई है, ताकि जरूरतमंद महिलाओं को तत्काल सहायता मिल सके।


