नगर परिषद नईगढ़ी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह सम्मेलन आज
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज मऊगंज जिला प्रशासन और सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 10 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। नईगढ़ी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक आठ स्थित मौहई खेल मैदान में आयोजित होने वाले इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12.30 बजे से होगी। आयोजन के मुख्य अतिथि सांसद श्री जनार्दन मिश्र होंगे। अध्यक्षता देवतालाब विधायक श्री गिरीश गौतम करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मऊगंज विधायक श्री प्रदीप पटेल और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र मिश्रा सम्मिलित होंगे । कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी, जिनमें नईगढ़ी, मऊगंज और हनुमना जनपद पंचायतों एवं नगर परिषदों के अध्यक्ष प्रमुख रूप से शामिल हैं।

