चिकित्सा महाविद्यालय एवं संपूर्ण चिकित्सा परिसर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा रही है
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . चिकित्सा महाविद्यालय सहित संपूर्ण चिकित्सा परिसर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति दी जाती है। इस संबंध में महाविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय गांधी चिकित्सालय जहां पर सबसे ज्यादा आईसीयू , डायलसिस और ऑपरेशन थिएटर है वहां पर बिजली की आपूर्ति हेतु दो ट्रांसफार्मर वर्तमान में क्रियाशील अवस्था में है। जो ट्रांसफार्मर खराब था उसे कॉलेज प्रशासन द्वारा पूर्व में ही प्राथमिकता से सुधार दिया गया था। जिसके मध्याम से वर्तमान में संजय स्मृति चिकित्सालय को दो ट्रांसफार्मर द्वारा विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। इसी प्रकार गांधी स्मारक चिकित्सालय में अलग से दो ट्रांसफार्मर द्वारा विद्युत आपूर्ति दी जाती है। वर्तमान में एक ट्रांसफार्मर रिपेयर के लिए दस दिन पूर्व ही जबलपुर भेजा गया है तथा एक ट्रांसफार्मर पूरी तरह से क्रियाशील अवस्था में है। जबकि सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल जहां आधुनिक आईसीयू स्थापित हैं वहां अलग से दो ट्रांसफार्मर है जो पूरी तरह से क्रियाशील अवस्था में है। चिकित्सा महाविद्यालय हेतु एक अन्य अतिरिक्त क्रियाशील ट्रांसफार्मर है। इस प्रकार संपूर्ण चिकित्सालय परिसर को 6 ट्रांसफार्मर द्वारा निर्बाध विद्युत आपूर्ति दी जाती है। मात्र एक ट्रांसफार्मर रिपेयर हेतु जबलपुर भेजा गया है।


