
सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान :सीतामढ़ी बिहार
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आवागमन को सुचारू रखने, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष रोको-टोको एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
यह अभियान जिले के विभिन्न चौक-चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार संचालित किया जा रहा है। जांच के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की है।


