इटावाअपराधउत्तर प्रदेश

इटावा कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप: युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास, प्रशासन पर गंभीर सवाल

इटावा कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप: युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास, प्रशासन पर गंभीर सवाल

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को बचा लिया और तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़ित युवक ने ग्राम प्रधान पर धमकी देने, मारपीट करने और राशन कार्ड कटवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद थाना बसरेहर और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया।

युवक ने यह भी आरोप लगाया कि उसे गांव छोड़ने की धमकी दी जा रही थी और दबंगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, कलेक्ट्रेट परिसर में हुई इस घटना से प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है, जबकि प्रशासनिक स्तर पर मामले की गंभीरता से जांच की बात कही जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button