
कलेक्टर ने गेंहू उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सेमरिया क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सेवा सहकारी समिति मोहरवा में रूपौली समिति द्वारा संचालित खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया तथा किसानों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र में अपने समक्ष गेंहू की बोरी का तौल कराया। उन्होंने खरीदी केन्द्र प्रभारी को हिदायत दी कि सही माप रखें ज्यादा माप पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर बताया गया कि 586 किसानों के पंजीयन के विरूद्ध अभी तक 346 किसान अपनी फसल बेंच चुके हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि उपार्जित गेंहू का तीव्र गति से परिवहन सुनिश्चित करायें।

